मनियाडीह में लगा किसान मेला, 170 किसानों ने कृषि उत्पादों एवं नवाचारों की लगाई प्रदर्शनी

Advertisements

मनियाडीह में लगा किसान मेला, 170 किसानों ने कृषि उत्पादों एवं नवाचारों की लगाई प्रदर्शनी

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : एकल ग्रामोउत्थान फाउंडेशन (IVD) टुंडी द्वारा मनियाडीह स्टेडियम में “किसान मेला” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ भारत माता एवं सरस्वती माता के पूजन द्वारा विधिवत रूप से किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कौशल पांडेय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत शारीरिक प्रमुख कुणाल, एकल फ्यूचर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आयुष तिवारी, जिला बौद्धिक प्रमुख धर्मवीर, गिरिडीह चैप्टर के सदस्य एवं आई वी डी टुंडी के संरक्षक अमित गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

इसके अतिरिक्त जोनल कोऑर्डिनेटर आशुतोष कुमार, स्टेट कोऑर्डिनेटर अजित राय, IVD मैनेजर प्रफुल्ल कुमार , कोऑर्डिनेटर बालेश्वर महतो , समिति अध्यक्ष चंद्रमोहन राय, समिति सदस्य मनोज कुशवाहा, समिति सदस्य शक्ति हेमब्रम एवं समस्त IVD परिवार उपस्थित रहा। धनबाद से अभियान प्रमुख अशोक महतो, जिला अभियान प्रमुख देवनाथ, प्रशिक्षण प्रमुख दिनेश, संभाग व्यास मनोज व्यास तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में धनबाद ग्राम स्वराज मंच के अध्यक्ष सुरेश महतो की भी विशेष उपस्थिति रही।

किसान मेले में लगभग 170 किसानों ने विभिन्न कृषि उत्पादों एवं नवाचारों की प्रदर्शनी लगाकर अपना पंजीकरण कराया। अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे किसानों का उत्साहवर्धन हुआ।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला समिति की ओर से पुष्पा देवी, सुनीता देवी एवं पूजयंती देवी का विशेष योगदान रहा। साथ ही IVD टुंडी की प्रशिक्षक टीम—रश्मि कुमारी, प्रियंका कुमारी, पायल कुमारी, कुमकुम कुमारी एवं कविता कुमारी—ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह किसान मेला ग्रामीण क्षेत्र में कृषि नवाचार, आत्मनिर्भरता एवं किसान सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top