शमशेर आलम के समर्थन में कांग्रेसियों ने किया जनसंपर्क

Advertisements

शमशेर आलम के समर्थन में कांग्रेसियों ने किया जनसंपर्क

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम के समर्थन में मंगलवार को अंबिकापुरम सिटी सेंटर से बरटांड़ होते हुए हाउसिंग कॉलोनी जनता मार्केट तक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
इस दौरान उपस्थित नेताओं ने जनता से अपील करते हुए कहा कि धनबाद के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी को विजयी बनाना आवश्यक है।
यह जनसंपर्क अभियान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक चंदन सिंह थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव सोनू, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह योगी, जिला उपाध्यक्ष नवनीत नीरज, कमल शर्मा, सूरज वर्मा, टिंकू अंसारी, सोनू यादव, पप्पू पांडे, सत्यानंद पांडे,राजू दास  सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top