रेलवे की खबरें:-

Advertisements

रेलवे की खबरें:-

21 फरवरी से चलेगी यशवंतपुर- धनबाद- यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन

डीजे न्यूज, धनबाद: यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन के मद्देनजर धनबाद-यशवंतपुर के मध्य यशवंतपुर-धनबाद-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। विवरण में देखिए ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन तथापरिचालन की तिथि।
06563यशवंतपुर- धनबाद स्पेशल,शनिवार, 21 फरवरी से 25 अप्रैल तक।
06564धनबाद- यशवंतपुर स्पेशल,सोमवार, 23 फरवरी से 27 अप्रैल तक।

उक्त विशेष ट्रेनों में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, शयनयान श्रेणी के 13 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे।
——————————–
टाटा-कटिहार के मध्य चलाई जाएगी टाटा-कटिहार-टाटा होली स्पेशल ट्रेन

धनबाद: यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन के मद्देनजर चन्द्रपुरा-कतरासगढ़-धनबाद के रास्ते होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जायेगा। देखिए विवरण।

ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन,परिचालन की तिथि
08181टाटा-कटिहार होली स्पेशल,सोमवार, 02 मार्च से 30 मार्च तक।
08182कटिहार-टाटा होली स्पेशल,मंगलवार, 03 मार्च से 31 मार्च तक।
08861गोंदिया-पटना स्पेशल,सोमवार,02 मार्च।
08862पटना-गोंदिया स्पेशल,मंगलवार,03 मार्च।
——————————-
धनबाद – भुवनेश्वर के मध्य स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का किया गया विस्तार

धनबाद: होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु धनबाद – भुवनेश्वर के मध्य स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार किया जाएगा। देखिए विवरण।
ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन,विस्तारित तिथि
02831धनबाद- भुवनेश्वर स्पेशल,प्रतिदिन,01 मार्च से 01 अप्रैल तक।
02832भुवनेश्वर – धनबाद स्पेशल,प्रतिदिन,28 फरवरी से 31 मार्च तक।

उक्त स्पेशल ट्रेनों का समय और ठहराव वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 02831/ 02832 धनबाद-भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेनों के मौजूदा समय और ठहराव के समान होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top