रोजगार सृजन और सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाने पर जोर

Advertisements

रोजगार सृजन और सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाने पर जोर

डीजे न्यूज, झरिया( धनबाद): मारवाड़ी युवा मंच द्वारा श्री श्याम मंदिर, झरिया में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार आज ने देवतुल्य जनता के साथ सार्थक संवाद करते हुए उनकी समस्याओं, सुझावों एवं क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान क्षेत्र में रोजगार सृजन, सामाजिक सहभागिता को सशक्त बनाने एवं युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर ठोस रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।  संजीव कुमार ने कहा कि जनसहयोग और सहभागिता से ही एक सशक्त, समृद्ध और विकसित धनबाद का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच ने सर्वसम्मति से संजीव कुमार को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
संजीव कुमार ने युवा मंच के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्थन उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है, और वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top