विधायक अनुप सिंह पहुंचे बलियापुर विधायक चंद्रदेव के परिजनों से मिल जताया शोक

Advertisements

विधायक अनुप सिंह पहुंचे बलियापुर

विधायक चंद्रदेव के परिजनों से मिल जताया शोक

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):बेरमो विधायक अनुप सिंह, उनकी पत्नी कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह सोमवार को विधायक चंद्रदेव महतो के बड़ादहा स्थित आवास पर पहुंचे। विधायक चंद्रदेव के भाई बुद्धदेव महतो के निधन पर  परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया। इस दौरान स्वर्गीय बुद्धदेव महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक चंद्रदेव मौके पर मौजूद थे। इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, धनबाद के मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम, मुस्ताक आलम, इरफान खान, कुर्बान अंसारी, गौतम सिंह , सागर रविदास, संतोष मोदक, मोहम्मद नूरुद्दीन, उमा रजवार आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top