डिगवाडीह में यूनाइटेड कोल वर्क्स यूनियन की विजय संकल्प सभा संपन्न भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में मतदान करने का लिया संकल्प

Advertisements

डिगवाडीह में यूनाइटेड कोल वर्क्स यूनियन की विजय संकल्प सभा संपन्न

भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार के पक्ष में मतदान करने का लिया संकल्प

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): डिगवाडीह गणेश मैदान में यूनाईटेड कोल वर्क्स यूनियन के तत्वावधान में सोमवार को विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया। धनबाद सांसद ढुलू महतो तथा बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में आयोजित इस सभा का मुख्य उद्देश्य मेयर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार की जीत सुनिश्चित करना था। यूनियन के पदाधिकारियों ने चुनाव चिह्न हरी मिर्च छाप पर वोट देकर विजय बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर धनबाद सांसद व बाघमारा विधायक ने भी विजय संकल्प की हुंकार भरे और संजीव कुमार के पक्ष में जनसंपर्क करने की अपील की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top