सिविल सोसाइटी ‘मेरा वोट–मेरा अधिकार’ के संदेश के साथ 19 फरवरी को निकलेगा जन-जागरूकता मार्च

Advertisements

सिविल सोसाइटी ‘मेरा वोट–मेरा अधिकार’ के संदेश के साथ 19 फरवरी को निकलेगा जन-जागरूकता मार्च

डीजे न्यूज, गिरिडीह : लोकतंत्र को सशक्त बनाने और मतदाताओं को उनके अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सिविल सोसायटी, गिरिडीह द्वारा 19 फरवरी को “मेरा वोट – मेरा अधिकार, सशक्त लोकतंत्र की पहचान” विषय पर मतदाता जागरूकता रैली (पैदल मार्च) का आयोजन किया जाएगा।

रैली का मुख्य उद्देश्य विशेषकर युवाओं एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

इस अभियान में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, युवा प्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य भाग लेंगे। जागरूकता नारों और पोस्टरों के जरिए मताधिकार के महत्व को आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

पैदल मार्च मारुति टावर, तिरंगा चौक स्थित कार्यालय से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक पर समाप्त होगा।

संस्था के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top