



मेयर के सभी प्रत्याशियों ने एक मंच पर किया जनता के सवालों का सामना

कोयलांचल चैम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया मिलिए अपने मेयर प्रत्याशियों से कार्यक्रम का आयोजन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर निकाय चुनाव को लेकर कोयलांचल चैम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने रविवार को मिलिए अपने मेयर प्रत्याशियों से नामक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में निकाय चुनाव 2026 में किस्मत आजमा रहे सभी मेयर प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया। घंटों चले इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनता के सवालों से सभी प्रत्याशी रूबरू हुए। इस दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी डाॅ शैलेंद्र चैधरी ने कहा कि अगर वे मेयर बनते हैं तो निगम से करप्शन को दूर कर दिया जायेगा। साथ ही जनता के साथ तालमेल कर शहर का विकास किया जायेगा।
वहीं झामुमो समर्थित प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने शहर के विकास करने की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि अगर वे मेयर बनती है तो शहर का चहुमुखी विकास होगा। शहर के विकास के लिए उनके पास पूरा ब्लू प्रिंट तैयार है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी डाॅ समीर राज चौधरी ने कहा कि अगर वे मेयर बनते हैं तो निगम क्षेत्र में विकास की गंगा बहायी जायेगी। काम पूरी पारदर्शिता के साथ किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान मेयर प्रत्याशी कामेश्वर पासवान, अर्जुन बैठा, गौरव कुमार, प्रकाश दास, कृष्ण कुमार तुरी, अनिल कुमार दास, योगेश्वर महथा, गोविंद तुरी, पंकज कुमार सागर, फूल देवी आदि ने भी शहर के विकास को लेकर अपनी बातों को रखा। इसके अलावे उपस्थित जनता ने मेयर प्रत्याशियों से कई तीखे सवाल किए। कार्यक्रम का संचालन कोयलांचल चैम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संरक्षक अरविंद कुमार ने किया। मौके पर अध्यक्ष राहुल बर्मन, डाॅ सुमन, धर्म प्रकाश, राजेश गुप्ता, सुजीत कपिस्वे, चरणजीत सिंह सलूजा, राहुल कुमार, मशरुर आलम सिद्दीकी, सुदीप कुमार, अनिल गुप्ता, अजय गुप्ता, सुब्रोदीप चटर्जी समेत कई लोग मौजूद थे।




