



राजभिठा के कारमाटांड़ में बालिका आवासीय मदरसा की दो मंजिला छत ढलाई, शिक्षा प्रेमियों ने किया सहयोग
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : रमजान से पूर्व दक्षिणी टुंडी के राजभिठा पंचायत अंतर्गत कारमाटांड़ में मुफ्ती सैफुल्लाह द्वारा संचालित बालिका आवासीय मदरसा जामिया अल कासमी का दो मंजिला छत ढलाई का कार्य सम्पन्न किया गया।
बताया गया कि इस मदरसे में वर्तमान में डेढ़ सौ गरीब घरों की बच्चियां रहकर दीनी एवं दुनियावी तालीम हासिल कर रही हैं। कमरे के अभाव के कारण कई गरीब लड़कियों के अभिभावकों के आग्रह पर मदरसे के ऊपर छह कमरों के लिए दो मंजिला छत ढलाई का कार्य शिक्षा प्रेमियों के आर्थिक सहयोग से पूरा किया गया।
ढलाई कार्य में टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल में मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो के अनुज बसंत महतो भी शामिल हुए और श्रमदान कर शिक्षा को बढ़ावा देने वाले लोगों का उत्साह बढ़ाया।
मौके पर बाबा मनीर मस्तान, शहादत अंसारी, अजीमुद्दीन उर्फ छुटू अंसारी, डा अनवर, इम्तियाज अंसारी, उमर अंसारी, शहजाद अंसारी के अलावा टुण्डी एवं धनबाद के विभिन्न मदरसों के मौलानाओं ने भाग लिया।





