आईएसओ प्रमाणिक पंचायत बना कपिलो, मुखिया मुकेश यादव को पंचायती राज निदेशक ने किया सम्मानित

Advertisements

आईएसओ प्रमाणिक पंचायत बना कपिलो, मुखिया मुकेश यादव को पंचायती राज निदेशक ने किया सम्मानित
डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान हेहल रांची में आईएसओ प्रामाणिक ग्राम पंचायतों के मुखिया और पंचायत सचिवों का शुक्रवार को एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला ने गिरिडीह के बिरनी प्रखंड की राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित कपिलो पंचायत के मुखिया मुकेश यादव व पंचायत सचिव लक्ष्मण प्रसाद ने भाग लिया। कार्यशाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायतों को आईएसओ प्रमाणिक से सम्मानित किया गया। कार्यशाला में कपिलो पंचायत को आईएसओ प्रमाणिक प्रशस्ति पत्र मिला है। कपिलो पंचायत के मुखिया मुकेश यादव को उत्कृष्ट पंचायत संचालन एवं जनहित कार्यों के लिए पंचायती राज निदेशक बी राजेश्वरी ने आईएसओ प्रमाणिक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। कपिलो पंचायत द्वारा पारदर्शी प्रशासन, स्वच्छता, विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं बेहतर जनसेवा , गुणवत्तापूर्ण कार्य प्रणाली और बेहतर प्रबंधन के लिए आईएसओ प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
यह उपलब्धि न केवल कपिलो पंचायत बल्कि पूरे प्रखंड एवं जिले के लिए गौरव का विषय है। पंचायत स्तर पर सुशासन, जवाबदेही और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की व्यापक सराहना की जा रही है।
मुखिया मुकेश यादव ने इस सम्मान को पंचायत की जनता, जनप्रतिनिधियों एवं सभी कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। कहा कि आगे भी पंचायत को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top