विहिप नेता स्व. रतनलाल के परिजनों से विधायक रागिनी ने की मुलाकात, जताया शोक

Advertisements

विहिप नेता स्व. रतनलाल के परिजनों से विधायक रागिनी ने की मुलाकात, जताया शोक

डीजे न्यूज, धनबाद:
प्रसिद्ध उद्योगपति, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा झरिया मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल के निधन की सूचना मिलने पर झरिया विधायक रागिनी सिंह उनके आवास पहुँचीं।

विधायक रागिनी ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि रतन लाल अग्रवाल का सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में योगदान अविस्मरणीय है। उनके निधन से समाज ने एक कर्मठ, समर्पित एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व को खो दिया है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top