चार दिनी प्रशिक्षण शिविर का समापन

Advertisements

चार दिनी प्रशिक्षण शिविर का समापन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधि एवं पंचायत कर्मियों के लिए प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हुआ।  शिविर में ट्रेनर सचिन मंडल एवं मोहम्मद जाहिद ने पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो के मुखिया, पंचायत सचिव एवं सभी पंचायत स्वयंसेवक मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top