पूर्व विधायक कुंती देवी ने बेटे संजीव सिंह के लिए मांगा जीत का आशीर्वाद, बेटियों किरण व ज्योति ने भी संभाला जनसंपर्क मोर्चा

Advertisements

पूर्व विधायक कुंती देवी ने बेटे संजीव सिंह के लिए मांगा जीत का आशीर्वाद, बेटियों किरण व ज्योति ने भी संभाला जनसंपर्क मोर्चा

डीजे न्यूज, धनबाद/झरिया:
झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी ने शुक्रवार को जनसंपर्क कार्यक्रम के क्रम में अपने पुत्र एवं मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह के समर्थन में सिंदरी, धनबाद, हीरापुर समेत धनबाद और झरिया के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क किया।

इस दौरान उन्होंने जनता से अपने बेटे के लिए जीत का आशीर्वाद मांगा। वहीं परिवार की बड़ी बेटियां किरण और ज्योति ने भी लोगों से आत्मीय मुलाकात कर संजीव सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
कुंती देवी ने कहा कि जनता का यह प्रेम और भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। वहीं संजीव सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए धनबाद नगर के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top