शिव प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल हुए संजीव सिंह

Advertisements

शिव प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में शामिल हुए संजीव सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: जनसंपर्क अभियान के क्रम में भूली सेक्टर–4 में आयोजित शिव प्राण प्रतिष्ठा एवं श्री श्री 108 महारुद्र अभिषेक महायज्ञ में मेयर प्रत्याशी एवं झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान भूली की देवतुल्य जनता ने उनका भरपूर स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान किया। पूरे आयोजन स्थल पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

संजीव सिंह ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों से समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्रेम ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top