



नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त-एसपी ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

डीजे न्यूज, देवघर :
नीट (NEET) परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ ने संयुक्त रूप से आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान ए.एस. कॉलेज, रमा देवी बाजला महिला कॉलेज, आर. मित्रा +2 विद्यालय एवं देवघर कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की सुविधा एवं मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा से जुड़ी सभी गाइडलाइन का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं टेंट की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक उपस्थित थे।




