



विधायक चंद्रदेव के आवास पहुंचे दीपांकर भट्टाचार्य

विधायक के भाई के निधन पर जताया शोक
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य शुक्रवार को सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के बलियापुर स्थित बड़ादाहा गांव पहुंचे। विधायक के छोटे भाई व भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य पूर्व विधायक आनंद महतो के कनिष्ठ पुत्र डॉ बुद्धदेव महतो के आकस्मिक निधन पर परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना प्रकट किया। इस दौरान स्व बुद्धदेव महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय महासचिव भट्टाचार्य ने बुद्धदेव महतो के निधन को परिवार और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मौके पर भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त, पूर्व विधायक विनोद सिंह, जनार्दन प्रसाद, हलधर महतो , नीरज कुमार, कार्तिक प्रसाद, बिंदा पासवान, सम्राट चौधरी आदि थे।




