कैलेंडर विमोचन के साथ डाॅ. शैलेंद्र चौधरी का चुनावी शंखनाद

Advertisements

कैलेंडर विमोचन के साथ डाॅ. शैलेंद्र चौधरी का चुनावी शंखनाद

पूर्व विधायक राज पालिवार ने कार्यकर्ताओं से किया जनसंपर्क तेज करने का आह्वान
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह के बोडो स्थित चौधरी कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के तहत कैलेंडर विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं विधायक राज पालिवार उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, जिला महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा सहित कई वरिष्ठ व गणमान्य कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी डाॅ. शैलेंद्र कुमार चौधरी की जीत के लिए रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता लालू, दीपक भारती, सुरेश मंडल सहित अन्य साथियों की भी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से कैलेंडर का विमोचन किया और संगठन की एकजुटता, अनुशासन तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपने विचार साझा किए।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनाव 2026 में सक्रिय भूमिका निभाने और जनसंपर्क अभियान को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकजुट प्रयासों से ही संगठन को मजबूती मिलेगी और जनता के बीच विकास के मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top