उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की शिकायतें

Advertisements

उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की शिकायतें

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त आदित्य रंजन ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

जनता दरबार में रैयती खतियानी जमीन से सटाकर श्मशान शेड निर्माण पर रोक लगाने, जमीन संबंधी, नियोजन के संबंध में, जमीन अभिलेख में जाति गलत अंकित होने में सुधार करने, गरीब ऑटो परिवहन चालक को सहायता प्रदान करने, सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कार्य रोकने, जमीन से संबंधित अभिलेखीय जानकारी उपलब्ध कराने, धोखाधड़ी के मामले, जमीन पर जबरन बाउंड्री वॉल निर्माण करने सहित अन्य शिकायत से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

साथ ही पारिवारिक पेंशन लागू कराने, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने, झारखंड आंदोलनकारी, समाजसेवी एवं वरिष्ठ नागरिक को सामाजिक दायित्व सौंपने, जमीन मुआवजा की राशि का भुगतान कराने, विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा बोर्ड परीक्षा 2025-26 में संस्कृत विषय से संबंधित समस्या सहित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने सभी आवेदनों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया तथा आवेदकों को नियमानुसार शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top