संजीव सिंह के समर्थन में वासेपुर में दिखा जनउत्साह, चुनावी माहौल हुआ पूरी तरह गर्म

Advertisements

संजीव सिंह के समर्थन में वासेपुर में दिखा जनउत्साह, चुनावी माहौल हुआ पूरी तरह गर्म

डीजे न्यूज, धनबाद :

चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत आज धनबाद के वासेपुर स्थित जब्बार मस्जिद के समीप मेयर प्रत्याशी सह झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का सैकड़ों समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक और भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं, जोशीले नारों और जनसमर्थन के बीच पूरा इलाका चुनावी रंग में रंगा नजर आया।

इसके बाद करीम गली, वासेपुर में भी बड़ी संख्या में जुटे स्थानीय नागरिकों ने ऐतिहासिक और आत्मीय स्वागत कर संजीव सिंह के प्रति अपना भरोसा और समर्थन जताया। उपस्थित जनसमूह ने उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प दोहराया।

जनसमर्थन से अभिभूत संजीव सिंह ने हाथ जोड़कर क्षेत्रवासियों का अभिवादन करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि धनबाद के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए नगर के विकास के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान वासेपुर क्षेत्र “मेयर कैसा हो – संजीव सिंह जैसा हो” और “धनबाद का विकास – संजीव सिंह के साथ” जैसे गगनभेदी नारों से गूंज उठा, जिससे पूरे इलाके में जबरदस्त चुनावी माहौल बन गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top