



स्कूल में मना 12वां वार्षिक उत्सव, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुति
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): संत मैथ्यूज हाई स्कूल, राजगंज में 12वां वार्षिक उत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय कुमार (न्यूरो एवं मनो चिकित्सक) तथा चन्दन सिंह (ब्रांच मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, राजगंज) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना, स्वागत नृत्य एवं विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
अपने संबोधन में विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा नौवीं की छात्राएं अंतरा कुमारी एवं लक्ष्मी कुमारी ने किया।
समारोह में विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





