झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा हर वार्ड में जनता से कर रही सीधा संवाद

Advertisements

झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा हर वार्ड में जनता से कर रही सीधा संवाद
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह नगर निगम की झामुमो समर्थित महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र में व्यापक और ताबड़तोड़ चुनावी दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने वार्ड संख्या 29 एवं 30, देवनगर सहित विस्थापित दुकानदारों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं, मांगों और अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना।

चुनावी अभियान के क्रम में प्रमिला मेहरा ने मैगजिनियां, पाण्डेयडीह, शीतलपुर एवं जंगलपुरा क्षेत्रों का भी दौरा किया और आम नागरिकों से मुलाकात कर समर्थन की अपील की।

साथ ही बर्णवाल समाज के नेताओं के साथ बैठक कर समाज की भूमिका और नगर के विकास पर विस्तार से चर्चा की।
इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ राकेश कुमार राकी, राकेश रंजन, सुशील शर्मा, कमल दास, ज्योति सोरेन, प्रमिला साव, खुबलाल दास, सुनील दास, रतन दास, अभय सिंह, हरिलाल मरांडी सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top