



मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम ने वार्डों में चलाया सघन जनसंपर्क अभियान
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद नगर निगम के कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी शमशेर आलम ने वार्ड संख्या 46, 30, 31 एवं 29 के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
इस दौरान पतराकुल्ही, लाल टोला, बेलदार बस्ती, छठ तालाब, मनईटाड़ बस्ती, गोल बिल्डिंग, मनईटाड़, सहाना पहाड़ी एवं बेरा कोलियरी सहित कई मोहल्लों में घर-घर जाकर आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया गया। शमशेर आलम ने स्थानीय समस्याओं—सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, आवास, प्रकाश व्यवस्था, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा—को गंभीरता से सुना और समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
महिलाओं, युवाओं, मजदूरों एवं बुजुर्गों ने नगर निगम में पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी प्रशासन की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस अभियान को सफल बनाने में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डुगर सिंह, धनबाद नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, धनबाद जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव धनेश्वर पूरी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सचिव रूपल हादसा, अल्पसंख्यक विभाग के तारीख अंसारी, ओबीसी विभाग के मुन्ना कुशवाहा, जिला कांग्रेस के महामंत्री अशोक सिंह भोंदू, अंशुमान सिंह, सूर्य श्रीनाथ, समी तुरी, गणेश नोनिया, बादशाह खान, राजू साहब, वार्ड अध्यक्ष प्रकाश पंडित उपस्थित थे।





