मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Advertisements

मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद सरायढेला गोल बिल्डिंग स्थित बाबा तिलका माँझी चौक पर मेयर प्रत्याशी एवं झरिया के पूर्व विधायक  संजीव सिंह ने महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका माँझी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
संजीव ने बाबा तिलका माँझी स्मारक समिति का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बाबा तिलका माँझी जी का अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध सबसे पहले संगठित प्रतिरोध कर स्वतंत्रता की अलख जगाई थी।

उन्होंने कहा कि धनबाद की धरती वीरों और शहीदों की कर्मभूमि रही है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने का संकल्प लेना चाहिए। नगर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, बेहतर मूलभूत सुविधाओं एवं सम्मानजनक नागरिक जीवन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top