बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

गुल्लुडीह में तीन दिनी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):गुल्लूडीह गांव में आयोजित तीन दिवसीय मारुति नंदन प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन बुधवार को हुआ।   समापन के मौके पर पूजन, पाठ, हवन, पूर्णाहुति आरती के साथ-साथ भंडारा का आयोजन किया गया। बनारस से आए पुजारी आचार्य सोनू कुमार पांडे द्वारा पूजन संपन्न कराया गया। धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में बादल चंद्र मंडल, कपूरा मंडल, दीपक मंडल, लखन मंडल, अजय कुमार मंडल, अक्षय कुमार, प्रमोद मोदक, धनेश्वर महतो, विवेक मंडल, काजल मोदक, मदन मंडल, महेश मंडल, राजेश मोदक , राकेश मंडल आदि का योगदान रहा।
————————————-
वित्तीय जागरूकता व साक्षरता सप्ताह का आयोजन

बलियापुर: आमटाल पंचायत भवन में बुधवार को बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से वित्तीय जागरूकता एवं साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक आफ इंडिया बेलगड़िया शाखा के प्रबंधक अविनाश कुमार एवं जिला जागरूकता अधिकारी राजेंद्र कुमार ने लोगों को बैंकिंग सेवा के बारे में विशेष जानकारियां दी। लोगों को खाता स्वच्छता एवं अनुशासन, केवाईसी तथा सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में मुखिया संजय गोराय, संगीता देवी, सपना देवी, पवन गोराय, प्रकाश कुंभकार, पंकज प्रीतम आदि थे।
————————————–
जागरूकता शिविर में अंगदान करने के लिए किया प्रेरित

बलियापुर:आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया में बुधवार को मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से अंगदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अंगदान के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने तथा समाज में जीवन दान के इस महान कार्य के महत्व को समझाना था। कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर निलेश कुमार सिंह ने अंगदान को केवल एक सामाजिक अभियान नहीं बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया। प्राचार्य ने युवा पीढ़ी से जागरुक होकर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने पर बल दिया ताकि अधिक से अधिक लोग अंगदान के लिए प्रेरित हो सके। मौके पर कॉलेज
के बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरित किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top