



हड़ताल नहीं करने की प्रबंधकीय अपील को श्रम संगठनों ने ठुकराया

डीजे न्यूज, धनबाद: प्रस्तावित श्रम कानून के खिलाफ 12 फरवरी को आहुत हड़ताल नही करने की कुसुंडा क्षेत्रीय प्रबन्धन की अपील को डीसीकेएस को छोड़ अन्य मजदूर संगठनों ने ठुकरा दिया। क्षेत्रीय कार्यालय में जीएम निखिल बी त्रिवेदी ने श्रमिक संगठनों की बैठक बुलाकर वित्तीय वर्ष के अंत मे कोल उत्पादन व व्यवसायिक दृष्टिकोण अपनाते हुए श्रमिक प्रतिनिधियों से सहयोग करते हुए हड़ताल नही करने का अनुरोध किया। सीएमडी की अपील पत्र को भी सुनाया । बीसीकेयू के संयुक्त महामंत्री हरि प्रसाद पप्पू ने जीएम से प्रस्तावित 4 लेबर कोड को वापस लेने की बात कही। बैठक में वाकपटुता का काफी देर तक दौर चला। अंत मे श्रमिक संगठनो ने हड़ताल पर प्रतिबद्धता बताई। डीसीकेएस के कृष्ण कन्हैया ने 4 लेबर कानून का समर्थन किया। संगठन के हड़ताल से अलग रहने व हड़ताल के दिन सुरक्षा उपलब्ध कराने की बात जीएम से कही। बैठक में चन्द्र प्रकाश, नलिनी टी एक्का व श्रमिक प्रतिनिधि में छोटू राम, राजेश कुमार, संजय शर्मा आदि मौजूद थे।




