राजधनवार में किशोर ने दी जान

0

राजधनवार में किशोर ने दी जान 

डीजे न्यूज, राजधनवार, गिरिडीह : धनवार थाना क्षेत्र के डोमायडीह गांव में शनिवार की रात फांसी लगा एक 17 वर्षीय लड़के ने अपनी जान दे दी। युवक ने फांसी क्यों लगाई, इसका खुलासा नही हो पाया। परिजन और गांव वाले भी कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं।

लोगों ने स्थानीय पुलिस को भी घटना की जानकारी नहीं दी है।

जानकारी के अनुसार कपिल गुप्ता के पुत्र कमल गुप्ता खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। घर के अन्य परिजन भी अपने-अपने कमरे में चले गये। आधी रात में बिजली कट गई। अत्यधिक गर्मी होने के कारण उसके घर के सदस्य सोने के लिए छत पर जाने लगे। परिजन कमल को भी छत पर ले जाने के लिए उसे जगाने गये। काफी आवाज लगाने पर भी वह नही उठा तो खिड़की से अंडर झांक कर देखा तो उसे कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकते पाया। फिर-आनन फानन में शव को उतारकर स्थानीय पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *