दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला : 17 बड़ी कंपनियों ने लिया भाग, दर्जनों युवकों को मिला रोजगार 

Advertisements

दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला : 17 बड़ी कंपनियों ने लिया भाग, दर्जनों युवकों को मिला रोजगार

 

 

उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने रोजगार मेले का किया विधिवत शुभारंभ

डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर भवन में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, रॉची के तत्वावधान में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, अनुमण्डल पदाधिकारी, गिरिडीह श्रीकांत यशवंत विस्पुटे, जिला नियोजन पदाधिकारी, गिरिडीह इमरान फारूकी के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर रोजगार मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। रोजगार मेला में भारी संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों ने भाग लिया। इसमें से UTKARSH SMALL FINANCE BANK, Ranchi, BIRSA SUPER SECURITY SOLUTION PVT LTD, Giridih, BHARAT FINANCIAL INCLUSION LTD, Giridih, Ranchi, JANLAN AUTOLINK PVT LTD, (SHAURYA HONDA), Giridih, LINQUEST GLOBAL CONSULTING PVT LTD, Kolkata, YUVA SHAKTI FOUNDATION, Noida, Uttar Pardesh,द्वारा कुल- 67 अभ्यार्थियों को अंतिम रूप से चयनित करते हुए ऑफर लेटर प्रदान किया गया एवं अन्य 11 नियोजकों द्वारा कुल-199 अभ्यार्थियों को Short Lasted किया गया है।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि गिरिडीह जिले के युवाओं को बेहतर से बेहतर रोजगार के विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि जिले में बड़ी-बड़ी कंपनियों के द्वारा जिले के युवाओं को चिन्हित कर रोजगार मुहैया कराया जा सके। जिससे कि उनका भविष्य बेहतर हो सके। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा और उनको रोजगार का अवसर प्रदान किया जाएगा। रोजगार सृजन मेले से आज सैकड़ों युवक – युवतियां अपने चेहरे पर मुस्कान लेकर लौटेंगें। लेकिन,वैसे अभ्यर्थी जिनका किसी कारण चयन नहीं हो सका,वह निराश नहीं होंगे। पुनः रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन ज्यादा से ज्यादा युवाओं/युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को प्रयासरत है। जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेला से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर किया जाता है ताकि जिले के हुनरमंद युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किया जा सके।

इमरान फारूकी, जिला नियोजन पदाधिकारी, गिरिडीह के मार्गदर्शन में “रोजगार मेला 2026” का सफल आयोजन किया गया। आयोजित रोजगार मेला 2026 के स्थानीय युवक/युवतियों के द्वारा विशेष रुची दिखाई गई। जिला नियोजन पदाधिकारी, गिरिडीह ने बताया कि बेरोजगारों के हित में भविष्य में भी रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top