Advertisements




गुजरात की कंपनी में 45 छात्र-छात्राओं का चयन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी आईटीआई शामलापुर स्थित ईस्ट केंपस में मंगलवार को गुजरात के राजकोट की कंपनी सिल्वर कंजूमर इलेक्ट्रिकल लिमिटेड द्वारा कैंपस सिलेक्शन का आयोजन किया गया। फीटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर एवं मोटर मैकेनिक ट्रेड के पास आउट 60 छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान 45 छात्र-छात्राओं का सिलेक्शन किया गया। मौके पर कंपनी के एचआर मोहम्मद कलीम, संस्थान के निदेशक अब्दुल सत्तार, संयुक्त निदेशक अब्दुल जब्बार, प्राचार्य सदाकत हुसैन, टेक्निकल एडवाइजर गोकुल चंद्र देवनाथ आदि थे।




