उपक्रम स्थापित करने की प्रक्रियाओं की दी जानकारी

Advertisements

उपक्रम स्थापित करने की प्रक्रियाओं की दी जानकारी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):बीबीएम कॉलेज में मंगलवार को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय की ओर से उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आगंतुक अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को नए-नए उपक्रम स्थापित करने की प्रक्रियाओं के बारे में विशेष जानकारियां दी गई । कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के संस्थापक पूर्व सांसद स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम में आईईडीएस के सहायक निर्देशक सुजीत कुमार, धनबाद के एलडीएम अमित कुमार, जीटा के महासचिव राजीव शर्मा, कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र महतो, नीलू, डॉ एपी  भंडारी, प्रोफेसर मोहम्मद सरफुद्दीन आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन मुकेश कुमार कर रहे थे। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र महतो ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top