पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह के वार्षिकोत्सव में छात्रों को किया सम्मानित 

Advertisements

पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह के वार्षिकोत्सव में छात्रों को किया सम्मानित

 

शिक्षकों की कड़ी मेहनत के बलबूते विद्यालय ने उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में स्थान बनाया : प्रवीण मुर्मू

डीजे न्यूज, गिरिडीह : डीईओ के निर्देश पर छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद के प्रोत्साहन के लिए सोमवार को सदर प्रखण्ड अंतर्गत पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि जिप सदस्य प्रवीण मुर्मू ने आनन्दायी कक्ष का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिप सदस्य प्रवीण मुर्मू ने कहा कि हमारे क्षेत्र सेनादोनी पंचायत में उउवि धनयडीह ने एक उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में स्थान बनाया है। यह शिक्षकों की कड़ी मेहनत का फल है। कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि विद्यालय में इंटर स्तर की पढ़ाई यथा शीघ्र शुरू हो। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 10वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को आर्थिक रूप से वे सहयोग करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जागो फाउनडेशन के सचिव वैधनाथ महतो ने विद्यालय को अपने स्तर से सहयोग प्रदान करने की बात कही। वहीं अन्य अतिथियों में सीआरपी सुशील कुमार मिश्रा, जागो फाउनडेशन के बिरेन्द्र वर्मा, समाज सेवी अनुज कुमार पाण्डेय, प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र दास के साथ अन्य अतिथियों ने विद्यालय की भूरी भूरी प्रशंसा की। अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने विद्यालय की सभी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। नोडल शिक्षक सह कार्यक्रम समन्नव्य संजीव कुमार बताया कि आगे की गतिविधियों में विद्यालय के नए भवन में बच्चों के सांस्कृतिक गतिविधियों का कार्यक्रम संचालित होगा। कार्यक्रम में शिक्षिका शिखा कुमारी, सोनी कुमारी, सुनिता कुमारी, रााहिल मेरी हांसदा, प्रमिला कुमारी, रीता मिश्रा, शिक्षक दिगम्बर प्रसाद वर्मा, आईसीटी प्रभारी सुनील कुमार दास, प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सौरभ एवं बीएड प्रशिक्षु के साथ बाल संसद के सदस्यों ने प्रमुख भूमिका निभाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top