


पारसनाथ पहाड़ स्थित दिशोम मांझी थान में बाहा पर्व 18 से, संथाल समाज एकजुट

मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को आमंत्रण
डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : पारसनाथ पहाड़ स्थित दिशोम मांझी थान में आयोजित होने वाले बाहा पर्व को ले संथाल समाज में समरूपता देखने को मिल रहा है। इस बार जो पर्व मनाने को ले समन्वय समिति बनाई गई है उसमें सभी पक्षों को शामिल किया गया है। इस समिति से लग रहा है कि इस बार सभी पक्ष के लोग इस पर्व को संपन्न कराने में सहयोग करेंगे। इस बार चार-चार संरक्षक और दो-दो संयोजक के रूप में समिति का निर्माण किया गया है जिसका नामकरण मारांग बुरु जुग जाहेर बोंगा बुरु समिति रखा गया है। इसका अध्यक्ष बुधन सोरेन को बनाया गया है। बाहा पर्व को संपन्न कराने को ले सोमवार को मधुबन गेस्ट हाउस में प्रशासन और समन्वय समिति के साथ संयुक्त बैठक हुई। इसी बैठक में सब तय हुआ और पर्व को मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को बनी समिति में संयोजक के रूप में सुशील मुर्मू और बिरजू मरांडी तथा संरक्षक के रूप में सिकन्दर हेंब्रम, महावीर मुर्मू, विष्णु किस्कू तथा नुनका टुडू को रखा गया है। साथ ही 22 गांव के चार-चार प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। इधर बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, फागू बेसरा आदि को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। सरकार मांग की गई है कि पूजा स्थल पर शौचालय, पुजारी के लिए आवास आदि की व्यवस्था हो। बताया गया कि 18 से 19 फरवरी तक यह पर्व मनेगी। पहले जाहेर थान से जुलूस निकालकर मधुबन थाना तक जायेगा और पुनः पूजा स्थल पर जायेगा जहां सभा होगी। बैठक में एसडीपीओ संतोष कुमार, एसडीपीओ सुमित प्रसाद, बीडीओ मनोज कुमार मरांडी सहित काफी लोग मौजूद थे।




