बलियापुर की खबरें:-

Advertisements

बलियापुर की खबरें:-

सप्ताहभर से बलियापुर क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा ठप

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर क्षेत्र के लिए आवंटित 108 एम्बुलेंस में खराबी आने से एक सप्ताह से भी अधिक दिनों से लोगों को आकस्मिक एम्बुलेंस सेवा नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। मालूम हो कि रविवार को एक ही दिन अलग-अलग स्थान पर तीन सड़क दुर्घटनाएं घटने से पांच व्यक्ति घायल हो गए थे। इस दौरान लोगों को 108 एंबुलेंस वाहन नहीं मिलने से मरीज को अस्पताल तक ले जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस संबंध में पूछे जाने पर बलियापुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राहुल कुमार ने भी स्वीकार किया कि बलियापुर का 108 एंबुलेंस एक सप्ताह से भी अधिक दिनों से खराब है । उसे मरमती के लिए भेजा गया है।

———————————-
ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए भेजने पर छात्रों में हर्ष

बलियापुर: बलियापुर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी आईटीआई समलापुर के छात्रों को टाटा मोटर्स कंपनी जमशेदपुर में ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए भेजे जाने से छात्रों में हर्ष है।  जानकारी के अनुसार बलियापुर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी आईटीआई द्वारा व्यवहारिक शिक्षा की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत संस्थान के सत्र 2025- 26 /27 के प्रथम वर्ष एवं 2024 -25 के द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को “सीखो और कमाओ” योजना के अंतर्गत टाटा मोटर्स कंपनी जमशेदपुर में ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए सोमवार को बस द्वारा भेजा गया। मौके पर सेल कोलियरी डिविजन के उप प्रबंधक विभास मिश्रा मौजूद थे। उन्होंने संस्थान के इस पहल की काफी सराहना किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक मो अताऊर रहमान समेत संस्थान के प्राचार्य एवं शिक्षक मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top