मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल मतदाताओं को कर रहे दिग्भ्रमित: पंकज सिन्हा

Advertisements

मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल मतदाताओं को कर रहे दिग्भ्रमित: पंकज सिन्हा

डीजे न्यूज, धनबाद: महापौर पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थित प्रत्याशी शेखर अग्रवाल द्वारा अपने फेसबुक प्रोफाइल में अब तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर स्वयं को भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ दर्शाना, न केवल राजनीतिक मर्यादाओं के विरुद्ध है, बल्कि धनबाद के मतदाताओं को दिग्भ्रमित करने का एक सोचा-समझा षड्यंत्र भी है। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने कही।
प्रधानमंत्री के नाम और छवि का दुरुपयोग कर, उनके जनहित में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि भोली-भाली जनता को भ्रमित कर चुनावी फायदा उठाया जा सके।
उन्होंने कहा कि आज भी शेखर अग्रवाल द्वारा स्वयं को भाजपा से जुड़ा दिखाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम नागरिकों को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार की भ्रामक राजनीति का कड़ा विरोध करती है और इस संबंध में पार्टी के अधिवक्ता से राय विचार कर चुनाव आयोग से भी कार्यवाही की मांग करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top