कांग्रेस नेता धनंजय सिंह ने देवरी के गांवों का किया दौरा, कार्यकर्ताओं के निधन पर जताया शोक

Advertisements

कांग्रेस नेता धनंजय सिंह ने देवरी के गांवों का किया दौरा, कार्यकर्ताओं के निधन पर जताया शोक
डीजे न्यूज,
देवरी, गिरिडीह : कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने रविवार को देवरी प्रखंड स्थित विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रानीडीह, भोजपुर, मंडरो, असको आदि गांव का भ्रमण किया।
वहीं, इस क्रम में वे कांग्रेस कार्यकर्ता संजय सिंह के निधन के उपरांत उनके गांव गमहारडीह पहुंचे और परिवार वालों से मिले। साथ ही गौतम कुमार राय जो पर्वततोडीह के निवासी थे, जिनकी उम्र 26 साल थी, उनके निधन के उपरांत उनके भी गांव पहुंचे और परिवार वालों से मिलकर सांत्वना दिए।
इस बाबत पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि आज संसद भवन में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है। दुर्भाग्य इस बात का है कि संसद के स्पीकर इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष का साथ देते हैं। लोकतंत्र की अपनी खूबी है और संसद का अपना मौलिक अधिकार है, जिसको उपयोग करने से वंचित रखा जा रहा है।
सिंह ने बताया कि अब राज्य सरकार मैया समान योजना के सभी धारकों को बीस, बीस हजार रुपए तक लोन मिलेगी, वो भी बिना गारंटी के। वित्त मंत्रालय और बैंकों के साथ इन मुद्दों पर बैठक भी हुई है।
मौके पर कपिल देव राय, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, अवधेश राय, अजहर, संजीव कुमार, दीपक सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top