


मनियाडीह की महिला ने पैतृक जमीन बचाने के लिए उपायुक्त से लगाई गुहार 

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद :
मनियाडीह टुंडी निवासी शांति देवी ने शनिवार को पोखरिया मनियाडीह स्थित शिबू आश्रम में उपायुक्त से मिलकर अपनी पैतृक जमीन बचाने की गुहार लगाई। शांति देवी ने बताया कि टेकलाल मंडल और उनके पुत्र बालकिशोर मंडल उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उनके दादा ससुर मुकन्दी दां के नाम से झारखंड सरकार द्वारा 1999 साल में बंदोबस्ती के रूप में 50 डिसमिल जमीन मिला था। टेकलाल मंडल ने मेरे पति को डरा धमकाकर और शराब पिलाकर एक एग्रीमेंट बना लिया है। इसकी जानकारी मुझे और मेरे परिवार को नहीं है। उक्त जमीन पर टेकलाल मंडल और उनके पुत्र बालकिशोर मंडल के द्वारा मेरे और मेरे परिवार के विरोध करने पर भी अवैध निर्माण करा रहे हैं। विरोध करने पर धमकी दे रहे हैं। इस घटना की लिखित शिकायत मनियाडीह थाना में की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद अंचल कार्यालय टुंडी को आवेदन दिया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
वहीं दूसरे पक्ष के टेकलाल मंडल ने शांति देवी द्वारा लगाए गए सभी आरोपी को सिरे से खारिज किया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि उक्त जमीन पर उनका लगभग 20 वर्षों से दखल और कब्जा है। उनके अनुसार शांति देवी की थोड़ी सी जमीन को उन्होंने 8 9. 2025 को कोर्ट के एफिडेविट कागजात के माध्यम से पूरे होशो हवास में एग्रीमेंट कराकर लिया है। उन्होंने दावा किया कि इस एग्रीमेंट की एवज में राशि की भुगतान गवाहों के समक्ष किया गया है।




