



मधुबन को उजाड़ने की साजिश को सफल नहीं होने देंगे

मधुबन बचाओ संघर्ष समिति का जनसभा 9 को
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):मधुबन बलिदान और शहीदों की धरती रही है और यही इसकी पहचान है। बीसीसीएल प्रबंधन एक साजिश के तहत मधुबन व आसपास के गांव को उजाड़ने की कोशिश कर रही है। कंपनी की इस साजिश को कभी सफल नही होने देंगे। उक्त बाते मधुबन बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यो ने शनिवार को मधुबन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होने कहा की सोमवार को मधुबन बचाओ संघर्ष अभियान के तहत विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। जनसभा को विधायक मथुरा प्रसाद महतो , विधायक चंद्रदेव महतो , विधायक अरूप चटर्जी सहित कई अन्य संबोधित कर मार्गदर्शन देने का काम करेंगे।
मधुबन में लगभग 71 डिसमील जमीन गैर आबाद जमीन है और लगभग तीन सौ एकड़ रैयतों की जमीन है। देश हित में जमीन बीसीसीएल को देने के लिए भी तैयार है, लेकिन इसके बदले नियोजन व उचित मुआवजे के साथ उतनी ही जमीन बीसीसीएल उपलब्ध कराएं। साथ ही सभी को एक ही जगह पर बसाने का काम करे। इंदु आउटसोर्सिंग प्रबंधन किसी एक व्यक्ति के नाम पर जमीन अधिग्रहण करना चाहती है जो गलत है और जमीन की वाजिब कीमत भी नहीं दे रही है।
मौके पर समिति के गोपाल महतो ,डेगलाल महतो ,राजेश महतो ,विजय कुमार महतो ,बंशी महतो ,राजू महतो ,मुकेश महतो ,मुक्तेश्वर महतो राजा घोष ,अभिमन्यु बारी, अमित महतो ,भीम महतो ,अजय महतो ,बड़ा अजय महतो ,छोटा राजकुमार महतो , सुजीत महतो , काली प्रसाद महतो , राजू मास्टर, जीतू महतो ,स्वरूप मिश्रा ,भरत महतो ,करण महतो ,तेजू महतो, आनंद महतो ,कैलाश महतो, भागीरथ रविदास ,भगवान महतो सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।




