मेयर प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र कुमार चौधरी के समर्थन में जुटे भाजपा के दिग्गज, बनाई रणनीति

Advertisements

मेयर प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र कुमार चौधरी के समर्थन में जुटे भाजपा के दिग्गज, बनाई रणनीति
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित उम्मीदवार डॉ. शैलेन्द्र कुमार चौधरी के समर्थन में शहर के शहनाई बैंक्विट हॉल में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं तक की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

बैठक में नेता प्रतिपक्ष एवं झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के साथ-साथ पूर्व मंत्री राज पलिवार, पूर्व सांसद डॉ. रविन्द्र कुमार राय, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, महानगर जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, निवर्तमान जिला अध्यक्ष महादेव दुबे सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा चुनुकांत, दिनेश प्रसाद यादव, सुनील पासवान, शालिनी बैस्कियार, ऊषा कुमारी, पिंकी कुमारी, हरमिंदर सिंह बग्गा समेत संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान चुनावी रणनीति, वार्ड स्तर पर समन्वय तथा मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव अभियान को धार देने का आह्वान किया और डॉ. शैलेन्द्र कुमार चौधरी को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top