बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित संकरी नदी पर बनाएंगे पुल : बाबूलाल

Advertisements

बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित संकरी नदी पर बनाएंगे पुल : बाबूलाल

तिसरी के लोहराडीह में आजादी के बाद पहली बार बनेगी सड़क, नेता प्रतिपक्ष ने किया शिलान्यास 

डीजे न्यूज, तिसरी(गिरिडीह) : खटपोंक पंचायत के लोहराडीह गांव में एनआरपी से बनने वाली 1600 फीट लंबी पीसीसी पथ एवं पुलिया का विधिवत शिलान्यास शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर गांव की महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इसके बाद बाबूलाल मरांडी ने फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस पीसीसी सड़क का निर्माण लगभग 24 लाख 94 हजार दो सौ रुपये की लागत से हो रहा है।

यह सड़क लोहराडीहा निवासी सुकर यादव के घर से लेकर चूल्हण चौक तक बनाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि आजादी के बाद से अब तक इस सड़क का निर्माण नहीं हो सका था, जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वर्षों बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों को अब बदहाल सड़क से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है और क्षेत्र में विकास की नई राह खुलती नजर आ रही है। इस मौके पर ग्रामीणों ने बिहार और झारखंड की सीमा पर स्थित संकरी नदी पर पुल निर्माण की भी मांग रखी। इस पर बाबूलाल मरांडी ने ग्रामीणों से संथाली में सभा को संबोधित करते हुए लिखित आवेदन देने को कहा और भरोसा दिलाया कि वे पुलिया निर्माण के लिए पूरी कोशिश करेंगे। वहीं जिला मंत्री मनोज यादव ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन के बाद भाजपा सरकार में बाबूलाल मरांडी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बने, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान गांव-गांव में सड़क और पुलिया निर्माण को प्राथमिकता दी। कार्यक्रम में जिला मंत्री मनोज यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि किशुन यादव, तिसरी मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, चदौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव, खटपोंक पंचायत की मुखिया जानकी यादव, लक्ष्मण बरनवाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top