Advertisements




उत्पाद विभाग ने छापामारी कर नकली शराब किया जब्त

जावा महुआ को किया नष्ट
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के पलानी में उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापामारी की। इस दौरान टीम ने बीस लीटर अवैध नकली विदेशी शराब जब्त किया। टीम ने शिव शंकर महतो नामक युवक को हिरासत में लिया है। उत्पाद विभाग की टीम जगनकोचा व परघा गई और यहां भी छापामारी की। यहां भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट कर भट्ठियों को नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध शराब धंधेबाजों में हड़कंप हैं।




