तीन दिनी हरि कीर्तन संपन्न 

Advertisements

तीन दिनी हरि कीर्तन संपन्न 

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रधानखंता में चल रहे तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का समापन शुक्रवार को हुआ। पश्चिम बंगाल बांकुड़ा के अनल चटर्जी व कुमारी इंदू लेखा मिश्रा ने कीर्तन गायन के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। रंगदल के टीमों ने गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। मौके पर भाजपा नेता तारा देवी, मुखिया सारथी बनर्जी, पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी, विद्युत चक्रवर्ती, जग्गू महतो, मुकेश पाण्डेय, अमित बनर्जी, लखन बनर्जी, किशोर बनर्जी, बलराम बनर्जी, तरूण बनर्जी, अरूप चक्रवर्ती आदि मौजूद थे। समापन दिन काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top