जैन समाज मधुबन की मातृशक्ति रजनी देवी जैन का निधन, सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में तिया एवं उठाउवनी

Advertisements

जैन समाज मधुबन की मातृशक्ति रजनी देवी जैन का निधन, सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में तिया एवं उठाउवनी
डीजे न्यूज, मधुबन(गिरिडीह) : जैन समाज मधुबन के आधार स्तंभ, श्रेष्ठी स्वर्गीय श्री मनोहर लाल जी की धर्मपत्नी एवं मनीष जैन की माता श्रीमती रजनी देवी जैन का दुःखद निधन तीन फरवरी को हो गया था। उनके निधन से जैन समाज सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्वर्गीय रजनी देवी जैन के तिया एवं उठाउवनी का कार्यक्रम शुक्रवार को श्रद्धा और परंपरा के साथ संपन्न हुआ। प्रातः 8 बजे घाट पर फूल चुनने की रस्म अदा की गई, जबकि तिया एवं उठाउवनी का दस्तूर पूर्वाह्न 11:30 बजे उनके निज निवास बीसपंथी कोठी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जैन समाज मधुबन के बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहे। साथ ही हम सब हैं एक परिवार संस्था के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। बीसपंथी कोठी के ट्रस्टी प्रभात सेठी (गिरिडीह) ने भी उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकाकुल परिवार में पुत्र मनीष जैन, अमित जैन, आकाश जैन एवं भतीजा विशाल जैन सहित समस्त परिजन शामिल हैं। परिवारजनों ने समाज के प्रति संवेदना व्यक्त करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। बताया गया कि 13 फरवरी को तेरहवीं के अवसर पर मंदिर जी में शांति पाठ एवं विधान का आयोजन किया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top