



विष्णु महायज्ञ के निमित कतरास में निकली भव्य कलश यात्रा

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):श्री श्री दुःख हरण बाबा मंदिर, भंडारीडीह कतरास में विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के निमित शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में 251 कन्याएं कलश लेकर शामिल हुई। दुखहरण मंदिर परिसर से शहर का भ्रमण करते हुए श्रद्धालु सूर्य मंदिर स्थित कतरी नदी तट पर पहुंचे। वॆदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जलभरण कर श्रद्धालु वापस मंदिर परिसर पहुंचे। 12 फरवरी तक आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के तहत श्रीमद् भागवत कथा के लिए कथावाचक आचार्य पं. महेंद्र कृष्ण शास्त्री (वाराणसी, काशी) तथा कथा वाचिका रूपा रामायणी (श्रीधाम अयोध्या) पधारी हुई है। कलश यात्रा में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, बजरंग दल नेता विकाश बजरंगी, विहिप नेता कमलेश सिंह, आनंद यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

कलाकार रहे आकर्षण का केंद्र
कलश यात्रा में झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किए गए भगवान के विभिन्न स्वरूपों ने लोगों का मन मोह लिया। रामगढ़ से आए आलिया भांगड़ा ग्रुप की ताल पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं राधा-कृष्ण की जोड़ी ने अपने मनमोहक नृत्य से लोगों के बीच विशेष आकर्षण बनाए रखा।
जगह-जगह सेवा व्यवस्था
कलश यात्रा के दौरान बजरंग दल कतरास प्रखंड की ओर से मार्ग में जगह-जगह पानी, शरबत, जूस, फल, बिस्कुट, चाय, चॉकलेट आदि की व्यवस्था की गई थी।
कलश यात्रा में छोटू पासवान, उनकी धर्मपत्नी सविता पासवान, छोटू रविदास, गणेश पासवान, महेश पासवान, मुन्ना पासवान, सुरेश पासवान, तालु पासवान, सरवन भुइंया सहित बजरंग दल से रंजीत रवानी, दीपक साहू, विनोद चौहान, सुजीत रवानी, मुकेश केसरी, रवि कुमार, राजू, रोहित चौहान समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।




