एक कॉल पर घर बैठे मिलेगी विभिन्न योजनाओं का लाभ: सप्पू महतो

Advertisements

एक कॉल पर घर बैठे मिलेगी विभिन्न योजनाओं का लाभ: सप्पू महतो

डीजे न्यूज, धनबाद: वार्ड नंबर 29 के पार्षद प्रत्याशी नागेश्वर महतो उर्फ सप्पू महतो ने अपने विजन को जनता के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल उनका नहीं, बल्कि वार्ड की जनता की जीत का संकल्प है। सप्पू महतो ने जोर देकर कहा कि उनके लिए जनता सर्वोपरि है और उनकी समस्याओं का समाधान करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। सप्पू महतो ने वार्ड के विकास के लिए एक विस्तृत खाका पेश किया है। उन्होंने वादा किया कि क्षेत्र में पानी, बिजली, बेहतर सड़कें और नालियों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने एक अनूठी पहल की घोषणा की, जिसके तहत वार्ड के निवासियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि *मंईयां सम्मान योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, आवास, जरूरतमंद बच्चों को पाठन समग्री व वस्त्र वितरण, प्रत्येक वर्ष दसवीं और बारहवीं के छात्रों की पढ़ाई में विशेष सहयोग, परीक्षा परिणाम के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा, जरूरतमंदों युवतियों की शादी में तन, मन, धन से सहयोग, पुरे क्षेत्र के लोगों के घर में डेकोरेटर के काम में विशेष छूट, इसके अलावा चायनित पार्षद को मिलने वाली पुरी राशि क्षेत्र के विकास कार्यों में लगाया जाएगा*। बताया गया कि विभिन्न योजनाओं के लिए जनता को बस एक काल करना होगा। प्रत्याशी ने भरोसा दिलाया कि काल मिलते ही वे या उनके प्रतिनिधि खुद लाभार्थी के घर जाकर जरूरी दस्तावेज लेंगे और कार्य संपन्न कराएंगे। जाति, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कागजात भी घर बैठे बनवाए जाएंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top