Advertisements




डीडीसी ने गोविंदपुर आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद: उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने गुरुवार को गोविंदपुर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही इसे मॉडल आंगनवाड़ी के अनुरूप विकसित करने के लिए आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने केंद्र में आए बच्चों का अपने सामने वजन कराया। मोबाइल ऐप एवं रजिस्टर में बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की प्रविष्टियां देखी।




