



मार्क्सवादी चिंतक अधिवक्ता सत्यनारायण भट्टाचार्य की पुण्यतिथि 7 को

भाकपा माले ने सफल बनाने का लिया निर्णय
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):भाकपा-माले कार्यालय में कतरास अंचल कमेटी की बैठक गुरुवार को कार्तिक महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 07 फरवरी को मार्क्सवादी चिंतक कामरेड सत्यनारायण भट्टाचार्य की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मजदूरों को गुलाम बनाने का दस्तावेज का लेबर कोड लाया है। इसके खिलाफ राष्ट्रीय स्तर में 12 फरवरी को हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि बाघमारा- कतरास के तमाम कोलियरियों को बंद तथा कतरास राहुल चौक को 2 घंटे के लिए जाम किया जाएगा। हड़ताल के माध्यम से लेबर कानून रद्द करने की मांग की जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा बजट जन विरोधी बजट का भी प्रतिवाद किया जाए।
नगर निगम चुनाव में सर्वसम्मत से वार्ड नंबर 1 में पार्षद उम्मीदवार गौरी दत्त को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में कामरेड सुनील महतो, ठाकुर महतो, शंकर महतो, सृष्टिधर महतो, चेतू साव, के पी दत्त, कपूर पंडित, शंकर पंडित, टिंकू पंडित, नंदलाल रवानी, बजरंगी पंडित, शिव पंडित, प्रेम पंडित, तरुण महतो आदि उपस्थित थे।




