टुंडी के छोटानागपुर में हाथियों का उत्पात, घर व फसल क्षतिग्रस्त

Advertisements

टुंडी के छोटानागपुर में हाथियों का उत्पात, घर व फसल क्षतिग्रस्त

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी प्रखंड के कोलहर पंचायत अंतर्गत छोटानागपुर गांव में बीती रात जंगली हाथियों ने भारी उत्पात मचाया। इस दौरान गांव निवासी विनोद मरांडी के घर को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया, वहीं आसपास लगी फसल को भी रौंद कर नष्ट कर दिया। घटना के समय घर में सो रहे गृहस्वामी विनोद मरांडी किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे।

हाथियों के अचानक पहुंचने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने वन विभाग से हाथियों द्वारा किए गए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

इस संबंध में वन विभाग के कर्मी प्रकाश टुडू ने बताया कि हाथियों द्वारा किए गए नुकसान का जल्द आकलन किया जाएगा और नियमानुसार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top