बीएनएस डीएवी स्कूल : विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने मॉडल के जरिए दिखाई प्रतिभा

Advertisements

बीएनएस डीएवी स्कूल : विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने मॉडल के जरिए दिखाई प्रतिभा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : बुलाकी रोड स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। मॉडलों के जरिए बच्चों ने विज्ञान के प्रति अपनी प्रतिभा दिखाई।

बच्चों द्वारा वॉल्केनो, साइंस सिटी, रोबोटिक्स सहित कई अन्य आकर्षक मॉडल बनाए गए थे। छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि झारखंड जोन के एआरओ डॉक्टर प्रवीर हाजरा ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्रों की प्रतिभा की सराहना की। स्कूल के प्रिंसिपल योगेश्वर शर्मा ने भी विज्ञान प्रदर्शनी पर अपने विचार व्यक्त किए और छात्रों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों के लिए अपने ज्ञान और कौशल को प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर है। समारोह का संचालन स्कूल के शिक्षकों द्वारा किया गया और छात्रों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। अभिभावक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top