भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव ने दाखिल किया नामांकन रानीबांध से मेमको मोड़ तक पदयात्रा कर पहुंचे नामांकन स्थल

Advertisements

भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजीव ने दाखिल किया नामांकन

रानीबांध से मेमको मोड़ तक पदयात्रा कर पहुंचे नामांकन स्थल

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद नगर निगम चुनाव में महापौर पद हेतु भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार ने बुधवार को रानीबांध तालाब (धैया) से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा करते हुए मेमको मोड़ तक पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करने हेतु प्रस्थान किया।
पदयात्रा और नामांकन कार्यक्रम में प्रत्याशी संजीव कुमार के साथ प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा, पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन गोयनका,  गोपी कटेसरिया सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रत्याशी संजीव कुमार के नामांकन में प्रस्तावक योगेंद्र यादव तथा समर्थक प्रमोद झा, हिमांशु पाठक एवं पवन अग्रवाल रहे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि धनबाद नगर निगम महापौर पद के एकमात्र समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार (अग्रवाल) है और वे रिकॉर्ड मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। पार्टी के अन्य नेताओं द्वारा नामांकन किए जाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि पार्टी अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं करेगी। नामांकन वापसी के बाद पार्टी ऐसे नेताओं पर विचार करेगी।
वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार (अग्रवाल ) के समर्थन में पहुंचे सांसद ढुलू महतो ने स्पष्ट कहा कि पार्टी ने संजीव कुमार (अग्रवाल) को मेयर प्रत्याशी के रूप में समर्थन दिया है और भाजपा पूरी ताकत के साथ चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतर चुकी है.
पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि संजीव कुमार (अग्रवाल) का सामाजिक जीवन और जन सेवा का अनुभव धनबाद शहर के विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। जनता इस बार नगर निगम में भाजपा समर्थित समर्पित जनहितकारी नेतृत्व को चुनेगी।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आम कार्यकर्ता को निगम का समर्थित उम्मीदवार बनाया है। यह चुनाव धनबाद को भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से मुक्त कर विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला साबित होगा।
महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि धनबाद की जनता इस बार विकास, सुशासन और ईमानदार नेतृत्व के पक्ष में मजबूती से खड़ी है।
प्रत्याशी संजीव कुमार ने कहा कि यह नामांकन सिर्फ एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि धनबाद के विकास ,स्वच्छता ,पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। धनबाद के युवा, महिला बुजुर्ग ,व्यापारी ,श्रमिक , फुटपाथ दुकानदार सबके साथ मिलकर शहर को एक नई पहचान दिलाने का काम करेंगे।

मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह, हरिप्रकाश लाटा, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, रूपेश सिन्हा,जिला महामंत्री मानस प्रसून, शेखर सिंह, वीरेंद्र हांसदा, पंकज सिन्हा, अजय निषाद, राजकिशोर जैना, अभिमन्यु कुमार, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह , प्रदीप मंडल, नित्यानंद मंडल, नंदलाल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सूर्यदेव मिश्रा, अजय दास, खाद्यान्न व्यवसायी संघ के विनोद गुप्ता, विकास कन्धवे,अवधेश साह, हुल्लास दास, मनोज गुप्ता, इंद्रभूषण कुशवाहा, बसंती सिंह , रवि सिन्हा, रंजय सिंह,सन्नी रवानी, राजाराम दत्ता, गौतम चौधरी, बिल्डर रितेश शर्मा, हर्ष सिंह, रिंकू सिंह, सत्येंद्र ओझा, मौसम सिंह, सुमन सिंह,सुरेश साव, राजा राजपाल सिंह, जगबंधु मंडल, किशोर मंडल, राजू मालाकार, गीता सिंह, शिवांश श्रीवास्तव,अरविंद पाठक, प्रकाश बाउरी, उचित महतो, अमित सिंह, तमाल राय ,मनोज रिंकू , महेंद्र वर्णवाल सहित सभी जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top