



पीएमश्री बीटीएम उच्च विद्यालय मलकेरा में वार्षिकोत्सव संपन्न

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद):पीएमश्री बीटीएम उच्च विद्यालय मलकेरा में सांस्कृतिक आदन प्रदान (कल्चरल एक्सचेंज) वार्षिक उत्सव एवं कक्षा दस के मैट्रिक परीक्षार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कल्चरल एक्सचेंज के तहत विद्यालय को आंध्र प्रदेश के थीम पर कार्यक्रम आयोजित करने का अवसर प्रदान किया गया था। आंध्र प्रदेश के स्थानीय वेश-भूषा वाले परिधान में विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कर तेलुगु गीतों की सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। छात्र छात्राओं ने पोंगल पर्व को नाटक के रूप में प्रस्तुत किया। प्रधानाध्यापक जय होरो ने वार्षिकोत्सव में विद्यालय की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया । बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओ को सम्मानित किया गया। इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र छात्राओं को शानदार विदाई दी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जीएनएम प्लस टू उच्च विद्यालय की प्राचार्या रेखा कुमारी, सांसद प्रतिनिधि तपन त्रिगुणायत, विधायक प्रतिनिधि डॉ मदन पासवान, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोषी देवी, उपाध्यक्ष नारायण रविदास, संयोजिका रेखा देवी, सदस्य सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य दीपक रजक, प्रमिला देवी, छात्र छात्राओं के माता पिता उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका रूबी कुमारी, ज्योति कुमारी, सूर्यकान्त महतो, अरुण कुमार रंजन, मलय मण्डल, लक्ष्मण स्वर्णकार, मो मेराज उद्दीन, कमल चौधरी, कुमारी अर्चना, शेख जहांगीर ,सुशील कुमार मण्डल, गौतम कुमार, संदीप कुमार दास, आशा कुमारी शामिल थे।
मंच संचालन निखिल चंद्र मण्डल ने किया।कार्यक्रम के दिन पूरा विद्यालय आंध्र प्रदेश के रंगों से रंग गया था। बच्चों ने उत्साह के साथ सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल हुआ।




