


संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई, मानवता का दिया संदेश 

डीजे न्यूज,
पूर्वी टुंडी, धनबाद : अम्बेडकर क्लब लटानी में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त छुआछूत, भेदभाव और ऊँच-नीच के खिलाफ आवाज बुलंद की। गुरु रविदास ने मानवता, समानता और भाईचारे का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी। वक्ताओं ने कहा कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा” जैसे उनके अमूल्य विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
मौके पर मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष नीलकमल दास, राजकुमार दास, अनादि दास, सचिन दास, जितेंद्र दास, सुरेश कुमार दास, अजय, अजीत, सागर, प्रशांत, नमिता दास, चन्दा दास, प्रतिमा देवी आदि मौजूद थे।




